भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कियालातेहार. भारत सरकार की केंद्रीय टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित पैथोलॉजी केंद्र एवं दवा वितरण केंद्र की जांच की. इसके अलावा ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड तथा एएनएम कक्ष की भी जांच की गयी. सदस्यों ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यालय का भी निरीक्षण किया व दस्तावेजों की जांच की. डॉ अजय ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक ओरेया से अस्पताल के संबंध में कई जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल परिसर का घूम-घूम कर जायजा लिया. साफ-सफाई के निर्देश दिये. बाद में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को संतोषजनक बताया.पत्रकारों के घुसने पर मनाहीनिरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्ड ने पत्रकारों को अस्पताल परिसर में घुसने से रोक दिया. पूछे जाने पर गार्ड ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद ने कहा है कि अधिकारी हैं. पत्रकारों के घुसने पर उन्होंने मनाही की है.
वार्डों का निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच
भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कियालातेहार. भारत सरकार की केंद्रीय टीम के सदस्यों ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने सदर अस्पताल परिसर स्थित पैथोलॉजी केंद्र एवं दवा वितरण केंद्र की जांच की. इसके अलावा ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड तथा एएनएम […]
