चंदवा. झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक सतेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 13 सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. मांगों में कोयला लोडिंग दर 30 रुपये प्रति टन बढ़ाने (आरओएम व स्टीम), पेयजल की व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था, श्रमिक शेड, डीओ होल्डर्स के कार्यालय की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण व संसाधन उपलब्ध कराना, परियोजना परिसर में धूलकण से बचाव हेतु जल छिड़काव, कोयला खदान से निकाले जानेवाले पानी को पास के जलाशय में संग्रह करने, श्रमिकों को टोकरी, बेलचा, जूता उपलब्ध कराने, उत्खनन स्थल की भराई व पौधरोपण तथा प्रभावित क्षेत्र विकास मद में एग्रीमेंट के मुताबिक खर्च करने की मांग शामिल है. इसकी सूचना एमडी जेएसएमडीसी व अध्यक्ष, उपायुक्त, एसपी व एसडीएम लातेहार को दे दी गयी है. संघ ने निर्णय लिया कि 28 दिसंबर तक मांगें नहीं मानी गयी, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर राम प्रवेश यादव, जागा उरांव, राजनाथ उरांव, विजय साव, महेश राम, रवि डे, अजय चौधरी, मुरली प्रसाद, राम लाल यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
संघ की बैठक में 13 सूत्री मांगों पर चर्चा
चंदवा. झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक सतेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 13 सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. मांगों में कोयला लोडिंग दर 30 रुपये प्रति टन बढ़ाने (आरओएम व स्टीम), पेयजल की व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था, श्रमिक शेड, डीओ होल्डर्स के कार्यालय की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण […]
