21 लेट-3- बैठक में उपायुक्त, प्रत्याशी व अन्य.फ्लायर …प्रत्याशियों व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त की बैठक, कहामतगणना केंद्र में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थावीडियो कैमरा, ज्वलनशील पदार्थ या हथियार के साथ प्रवेश वर्जितलातेहार विस क्षेत्र की मतगणना 19 एवं मनिका की 18 राउंड में होगीमतगणना के दौरान सामूहिक सहयोग की अपीलप्रतिनिधि, लातेहार23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में प्रत्याशियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. उपायुक्त ने कहा कि मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी. उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र स्थित गणना कक्ष में किसी भी व्यक्ति का वीडियो कैमरा, ज्वलनशील पदार्थ या हथियारों के साथ प्रवेश वर्जित होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्याशी या राजनीतिक दल के प्रतिनिधि कोई भी शिकायत निर्वाचन पदाधिकारी या सक्षम अधिकारी से कर सकते हैं. उपायुक्त ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है. जिस प्रकार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सामूहिक सहयोग मिला उसी तरह मतगणना में भी सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 19 राउंड एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 18 राउंड में होगी. मतगणना केंद्र में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि व जगबंधु महथा के अलावा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह, प्रकाश राम, विजय रविदास, युगलाल मांझी, नरेंद्र चौबे, प्रेमचंद पांडेय, आर्सेन तिर्की, मुखिया रामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे.
मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी
21 लेट-3- बैठक में उपायुक्त, प्रत्याशी व अन्य.फ्लायर …प्रत्याशियों व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त की बैठक, कहामतगणना केंद्र में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थावीडियो कैमरा, ज्वलनशील पदार्थ या हथियार के साथ प्रवेश वर्जितलातेहार विस क्षेत्र की मतगणना 19 एवं मनिका की 18 राउंड में होगीमतगणना के दौरान सामूहिक सहयोग की अपीलप्रतिनिधि, लातेहार23 दिसंबर […]
