बरवाडीह. लातेहार उपायुक्त के आदेश पर बीडीओ संजय कुमार की देखरेख में प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों को आधार कार्ड की महत्ता, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने की जानकारी दी गयी. प्रखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गुप्ता व मुखिया कालो देवी की देखरेख में ग्रामसभा हुई. इसमें लोगों की उपस्थिति कम रही. खुरा पंचायत में ग्राम प्रधान विजय मल प्रसाद व मुखिया हुलास कुमार सिंह की देखरेख में ग्रामसभा आयोजित की गयी. यहां भी ठंड व प्रचार-प्रसार के अभाव में कम लोग जुटे. केड पंचायत में ग्राम प्रधान प्रगास लोहरा की अध्यक्षता व मुखिया नीरल देवी, पंसस जुलेश्वर राम की उपस्थिति में ग्रामसभा हुई. वहीं छिपादोहर में ग्राम प्रधान मनदीप सिंह व मुखिया रामधनी सिंह की उपस्थिति में ग्रामसभा का आयोजन हुआ.
सभी पंचायतों में हुई ग्रामसभा
बरवाडीह. लातेहार उपायुक्त के आदेश पर बीडीओ संजय कुमार की देखरेख में प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों को आधार कार्ड की महत्ता, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने की जानकारी दी गयी. प्रखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गुप्ता […]
