मतगणना कार्य दायित्वपूर्ण, पारदर्शिता जरूरी

लातेहार. अपर समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मतगणना का कार्य दायित्वपूर्ण है और इसमें पूरी पारदर्शिता आवश्यक है. श्री कुमार समाहरणालय सभागार में मतगणना को लेकर आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मतगणना की बारीकियों को समझना आवश्यक है. ताकि मतगणना के दौरान आनेवाली […]

लातेहार. अपर समाहर्ता सह प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मतगणना का कार्य दायित्वपूर्ण है और इसमें पूरी पारदर्शिता आवश्यक है. श्री कुमार समाहरणालय सभागार में मतगणना को लेकर आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मतगणना की बारीकियों को समझना आवश्यक है. ताकि मतगणना के दौरान आनेवाली परेशानियों से निबटा जा सके .उन्होंने बताया कि मनिका विस के लिए 18 राउंड एवं लातेहार विस के लिए 19 राउंड मतगणना होगी. उन्होंने इवीएम का रिकार्ड देखने एवं उसकी गणना करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया. मतगणना के दौरान भरे जाने वाले प्रपत्रों एवं उनकी रिपोर्टिंग की जानकारी दी. मौके पर लातेहार विस क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि व मनिका विस क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी जगबंधु महथा ने भी मतगणना के दौरान सावधानी एवं पारदर्शिता बरतने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >