लातेहार. जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य है. वह सुभाष चंद्र बोस क्लब पोचरा द्वारा आयोजित नौवीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे. उप प्रमुख समशुल होदा ने कहा कि खेल से भाईचारा बढ़ता है. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. मौके पर मुखिया रामेश्वर सिंह, क्लब के सचिव अनूप कुमार, रवि प्रकाश द्विवेदी, कौशल कुमार सिंह (बिट्टू), सोनू, आशीष नाथ शाहदेव, उमेश पाठक, गोपाल प्रसाद, जाबीर, नाजिम, बलराम आदि उपस्थित थे. कोढ़ास ने ललगड़ी को हराया उदघाटन मैच कोढ़ास एवं ललगड़ी ग्राम के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोढ़ास की टीम ने 12 ओवर में 104 रन बनाये. नवनीत लाल ने नाबाद 57 रन की पारी खेली. जवाबी पारी खेलने उतरी ललगड़ी की टीम 46 रन पर ढेर हो गयी. नवनीत ने पांच रन देकर चार विकेट लिये. अंपायर मनीष कुमार सिंह व आर प्रसाद तथा स्कोरर विकास कुमार सिंह थे.
खेल में भी बेहतर भविष्य : रामदेव
लातेहार. जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य है. वह सुभाष चंद्र बोस क्लब पोचरा द्वारा आयोजित नौवीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे. उप प्रमुख समशुल होदा ने कहा कि खेल से भाईचारा बढ़ता है. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विशाल […]
