घायल बीएसएफ जवान की मौत

चंदवा. सदाबर (नगर) गांव के समीप गुरुवार दोपहर बाद एनएच-99 पर हुई ट्रक दुर्घटना में बाइक सवार युवक करण कुमार उरांव (26) गंभीर रूप से घायल हो गया था. सीएचसी चंदवा में उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था. रांची पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि करण बीएसएफ […]

चंदवा. सदाबर (नगर) गांव के समीप गुरुवार दोपहर बाद एनएच-99 पर हुई ट्रक दुर्घटना में बाइक सवार युवक करण कुमार उरांव (26) गंभीर रूप से घायल हो गया था. सीएचसी चंदवा में उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया था. रांची पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि करण बीएसएफ का जवान था. वह छुट्टी पर घर आया था. वर्तमान में बेंगलुरु में तैनात था. अंत्यपरीक्षण के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया. करण की मौत से नवाटोली (चकला) में शोक का माहौल है. इसी दुर्घटना में जानकी देवी की कमर टूट गयी थी. इलाज रिम्स में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >