लातेहार. समाहरणालय मंे आयोजित मंगलवारीय जनता दरबार में उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिले के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में कुल 45 आवेदन आये. ओरया पुलिस पिकेट निर्माण के लिए जमीन दान देनेवाले जीतेंद्र मिस्त्री ने कहा कि उन्हें जमीन दान देने के एवज में मुआवजा एवं चौकीदार पद पर बहाल करने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब तक उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाया है. उपायुक्त ने तत्काल अंचलाधिकारी एवं एसपी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रेषित किया. मनिका प्रखंड के जान्हो पंचायत की सविता देवी ने इंदिरा आवास के लिए गुहार लगायी. बताया कि उनका इंदिरा आवास स्वीकृत है. उनका स्कोर नौ है बावजूद उन्हें इंदिरा आवास नहीं दिया जा रहा है. उपायुक्त ने मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार को शिविर लगा कर समस्याओं का निराकरण करने एवं उक्त महिला को प्राथमिकता के आधार पर इंदिरा आवास देने का निर्देश दिया. चंदवा के रामनाथ साहू ने उपायुक्त को बताया कि अपनी रैयती जमीन पर सोलर पंप हटाने के लिए वे आवेदन दे चुके हैं. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. उपायुक्त ने चंदवा अंचल को मापी कराने एवं इस कार्य में हुए विलंब के लिए स्पष्टीकरण मांगा है. बरवाडीह के शत्रुघ्न प्रसाद ने मनरेगा योजनाओं मंे लंबित भुगतान की मांग की. जनता दरबार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी सविता टोपनो एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे.
जनता दरबार में 45 आवेदन, डीसी ने सुनी सुमस्या
लातेहार. समाहरणालय मंे आयोजित मंगलवारीय जनता दरबार में उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिले के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. जनता दरबार में कुल 45 आवेदन आये. ओरया पुलिस पिकेट निर्माण के लिए जमीन दान देनेवाले जीतेंद्र मिस्त्री ने कहा कि उन्हें जमीन दान देने के एवज में मुआवजा एवं चौकीदार पद पर बहाल करने का आश्वासन […]
