प्रतिनिधि, बरवाडीहछिपादोहर रेलवे स्टेशन में वर्षों से फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल यात्रियों द्वारा की जा रही है. लेकिन रेल प्रशासन द्वारा अब तक इस ओर पहल नहीं की गयी. ओवरब्रिज नहीं रहने से स्टेशन में कभी भी दुर्घटना घट सकती है. जानकारी के अनुसार छिपादोहर रेलवे स्टेशन में अप व डाउन मिला कर चार रेल लाइन है. पश्चिम की ओर जानेवाले यात्रियों को एक नंबर प्लेटफार्म व पूर्व की ओर जानेवाले यात्रियों को दो नंबर प्लेटफार्म से ट्रेन पकड़ना पड़ता है. ऐसे में यात्रियों को दो लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है. स्टेशन पर हमेशा मालगाड़ी खड़ी रहती है. ऐसे में यात्रियों को मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे से होकर दूसरी ओर जाना पड़ता है. रेल लाइन पार करने के इस गलत तरीके से कभी भी दुर्घटना घट सकती है. छिपादोहर के मुखिया रामधनी सिंह, वरीय भाजपा नेता भीमानंद गिरि, मुन्ना प्रसाद गुप्ता समेत ग्रामीणों ने कई बार अपनी मांग रेल अधिकारियों के समक्ष रखी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई.
फुट ओवरब्रिज नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी
प्रतिनिधि, बरवाडीहछिपादोहर रेलवे स्टेशन में वर्षों से फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल यात्रियों द्वारा की जा रही है. लेकिन रेल प्रशासन द्वारा अब तक इस ओर पहल नहीं की गयी. ओवरब्रिज नहीं रहने से स्टेशन में कभी भी दुर्घटना घट सकती है. जानकारी के अनुसार छिपादोहर रेलवे स्टेशन में अप व डाउन मिला कर […]
