9 लेट-1-शिकायत सुनते उप विकास आयुक्त व अन्यकैप्शन …जनता दरबार में 18 मामले आयेलातेहार. समाहरणालय सभागार में आयोजित मंगलवरीय जनता दरबार में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी. त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया. जनता दरबार में बरवाडीह प्रखंड के ग्राम गाड़ी की रूबी ने इंदिरा आवास देने की मांग की. इस पर डीडीसी ने बरवाडीह बीडीओ को त्वरित कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया. बरवाडीह प्रखंड से करीब 10 आवेदन जनता दरबार में आये. इनमें राशन कार्ड, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन से संबंधित मामले थे. वहीं सदर प्रखंड के जालिम ग्राम निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कुष्ठ रोगी है. उसने चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता मांगी. इस पर श्री जब्बार ने सिविल सर्जन को जांच कर चिकित्सा अनुदान देने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कुल 18 मामले आये. मौके पर शिकायत केंद्र की अमीना, आशीष देव आदि मौजूद थे.
डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
9 लेट-1-शिकायत सुनते उप विकास आयुक्त व अन्यकैप्शन …जनता दरबार में 18 मामले आयेलातेहार. समाहरणालय सभागार में आयोजित मंगलवरीय जनता दरबार में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी. त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया. जनता दरबार में बरवाडीह प्रखंड के ग्राम गाड़ी की रूबी ने इंदिरा […]
