लातेहार. सात करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले कोर्ट भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारी चरम पर है. जानकारी के अनुसार शिलान्यास राज्य के मुख्य न्यायाधीश विरेंदर सिंह के हाथों होना संभावित है. भवन का ले-आउट करने के लिए रांची एवं कोलकाता से पहुंचे अभियंताओं ने बताया कि 12 कोर्ट भवन, पार्किंग, पोर्टिको, गार्डन के अलावा लिफ्ट की सुविधा का प्रावधान है.
उन्होंने बताया कि भूकंप रोधी इस भवन का निर्माण अत्याधुनिक प्रारूप से होना है ताकि कम जगह में अधिक सुविधाएं बहाल की जा सके .मालूम हो अधिवक्ता संघ भवन एवं उपभोक्ता फोरम के ईद-गिर्द अस्थायी शेड मंे बैठ कर अपना कार्य निष्पादित करते हैं. संघ के सचिव प्रदीप कुमार पांडेय ने नया भवन बनने के उपरांत पुराना कोर्ट भवन अधिवक्ताओं को सौंपने की अपील प्रधान जिला जज राजेश कुमार वैश्य से की है.
