लातेहार. शहर के चटनाही मुहल्ला से ट्रैक्टर की चोरी हो गयी. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक अनुज प्रसाद गुप्ता ने लातेहार थाना को लिखित सूचना दी है. आवेदन में कहा है कि उनका नया महिंद्रा ट्रैक्टर घर के सामने लगा था. शनिवार की रात ट्रैक्टर चोरी हो गया. अनुज प्रसाद गुप्ता के पास दो ट्रैक्टर था. विस चुनाव के दौरान गारू थाना क्षेत्र के लाई-बंदुआ ग्राम में माओवादियों ने आठ ट्रैक्टरों का जला दिया था. उसमें एक ट्रैक्टर श्री गुप्ता का भी था. अब दूसरा ट्रैक्टर चोरी हो जाने से उन पर पहाड़ टूट पड़ा है.
चटनाही मुहल्ला से ट्रैक्टर की चोरी
लातेहार. शहर के चटनाही मुहल्ला से ट्रैक्टर की चोरी हो गयी. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक अनुज प्रसाद गुप्ता ने लातेहार थाना को लिखित सूचना दी है. आवेदन में कहा है कि उनका नया महिंद्रा ट्रैक्टर घर के सामने लगा था. शनिवार की रात ट्रैक्टर चोरी हो गया. अनुज प्रसाद गुप्ता के पास दो ट्रैक्टर […]
