छिपादोहर. रेलवे स्टेशन के पास स्थित पान गुमटी का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास मुन्ना कुमार गुप्ता व महेश सिंह की चाय पान की दुकान है. दोनों दुकान का सामान पान गुमटी में रखते थे. शुक्रवार की रात्रि सारा सामान पान गुमटी में रख कर ताला बंद कर घर चले गये थे. शनिवार की सुबह दोनों दुकान खोलने पहुंचे, तो गुमटी का ताला टूटा हुआ था. सामान भी गायब था. चोरी गये सामान में सिगरेट, मिठाई समेत अन्य शामिल है. दुकानदारों के अनुसार करीब 10 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी हुआ है. इसकी सूचना छिपादोहर थाना को दी गयी है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.
गुमटी का ताला तोड़ कर सामान की चोरी
छिपादोहर. रेलवे स्टेशन के पास स्थित पान गुमटी का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास मुन्ना कुमार गुप्ता व महेश सिंह की चाय पान की दुकान है. दोनों दुकान का सामान पान गुमटी में रखते थे. शुक्रवार की रात्रि सारा सामान […]
