हर परिवार आधार से जोड़ें: डीसी

लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने आगामी 26 जनवरी तक जिले के प्रत्येक परिवार को आधार कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. वे समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय वेश्म में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम (डीबीटी) एवं आधार सीडिंग को लेकर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने ई-एफएमएस के माध्यम से लाभुकों को सीधा […]

लातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने आगामी 26 जनवरी तक जिले के प्रत्येक परिवार को आधार कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. वे समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय वेश्म में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम (डीबीटी) एवं आधार सीडिंग को लेकर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने ई-एफएमएस के माध्यम से लाभुकों को सीधा लाभ देने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया. इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक के अलावा प्रखंड व अंचल अधिकारियों को अभियान चला कर खाता खोलने एवं खातों को आधार कार्ड से जोड़ने का भी निर्देश दिया है. उपायुक्त ने पंचायत सेवकों को उनकी जवाबदेही तय करने का निर्देश भी बीडीओ को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. 12 व 16 को मनेगा खाता दिवस उपायुक्त ने 12 व 16 दिसंबर को शिविर लगा कर लाभुकों का खाता खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत जिले में एक लाख खाता खोलने का लक्ष्य बैंकों एवं प्रज्ञा केंद्रों को दिया गया है. निर्मल भारत अभियान की समीक्षा बैठक में निर्मल भारत अभियान की समीक्षा की गयी. बताया गया कि शौचालय निर्माण के लिए अब लाभुकों को 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. उपायुक्त ने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद हेरहंज प्रखंड को खुले में शौच मुक्त प्रखंड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >