नाबालिग को परिजनों को सौंपा गया

लातेहार. जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति, लातेहार के प्रयास से पांडेयपूरा के सालोडीह ग्राम की एक नाबालिग को गुरुवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली ले गया था. परिजनों के […]

लातेहार. जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति, लातेहार के प्रयास से पांडेयपूरा के सालोडीह ग्राम की एक नाबालिग को गुरुवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली ले गया था. परिजनों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी वह न तो बातचीत करवाता था और न ही मिलने देता था. बाल कल्याण समिति के प्रयास से उक्त नाबालिग को सही-सलामत घर लौटाया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >