चपरी यात्रा मेला आठ को

बरवाडीह. प्रखंड के चपरी ग्राम में लगनेवाला वार्षिक यात्रा मेला आठ दिसंबर को लगेगा. मेला समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी जारी है. मेला परिसर में लगी झाडि़यों की सफाई की जा रही है. मेला से पूर्व समिति द्वारा सात दिसंबर को पूजन किया जायेगा. जिसमें गांव के बैगा द्वारा बलि पूजा की जायेगी. पहले मेले […]

बरवाडीह. प्रखंड के चपरी ग्राम में लगनेवाला वार्षिक यात्रा मेला आठ दिसंबर को लगेगा. मेला समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी जारी है. मेला परिसर में लगी झाडि़यों की सफाई की जा रही है. मेला से पूर्व समिति द्वारा सात दिसंबर को पूजन किया जायेगा. जिसमें गांव के बैगा द्वारा बलि पूजा की जायेगी. पहले मेले का डाक अंचल कार्यालय द्वारा होता था, लेकिन अब देखरेख करनेवाली समिति करती है. मेले में बाहर से आनेवाले दुकानदारों व खेल-तमाशे की दुकान लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >