लीड...9000 मामले निबटाये जायेंगे

छह को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठकतसवीर-4 लेट-7- न्यायिक पदाधिकारी)लातेहार. राष्ट्रीय लोक अदालत (छह दिसंबर) के आयोजन को लेकर व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लालजी सिंह कुशवाहा व जिला जज (द्वितीय) राजेश कुमार पांडेय ने समीक्षा की. अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु अग्रहरि ने कार्यपालक […]

छह को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर समीक्षा बैठकतसवीर-4 लेट-7- न्यायिक पदाधिकारी)लातेहार. राष्ट्रीय लोक अदालत (छह दिसंबर) के आयोजन को लेकर व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लालजी सिंह कुशवाहा व जिला जज (द्वितीय) राजेश कुमार पांडेय ने समीक्षा की. अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु अग्रहरि ने कार्यपालक अदालतों में लंबित वादों को प्रस्तुत करने की बात कही. प्राधिकार के सचिव मो तौफिकुल हसन ने कहा कि लगभग नौ हजार वादों को निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें वन विभाग से संबंधित वादांे को विशेष रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी की उपस्थिति में निष्पादित किया जायेगा. सीजेएम कुमार दिनेश, एसडीजेएम कौशिक मिश्रा व प्रभारी न्यायाधीश विशाल गौरव ने कहा कि संबंधित पक्षकारों को सम्मन किया गया है. न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को त्वरित न्याय का लाभ पहुंचाना है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद व सचिव प्रदीप कुमार पांडेय ने इस आयोजन में सहयोग करने की अपील अधिवक्ताओं व आम नागरिकों से की है. प्रचार-प्रसार जोरों परबारियातू (लातेहार). लातेहार में शनिवार छह दिसंबर को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला के बारियातू, बालूमाथ व हेरहंज प्रखंड में प्रचार-प्रसार जोरों पर है. बीडीओ आफताब आलम व अर्जुन राम ने सभी पंचायत वासियों से अदालत में भाग लेने का आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >