बरवाडीह. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता ने रेल अधिकारियों के साथ बरवाडीह रेलवे डिपो के कई विभागों का निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता आरके चंद्रा ने सर्वप्रथम बरवाडीह रेलवे डिपो आरओ एच शेड में हो रहे कार्यो की बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्य करने वाले रेल कर्मचाारियों से पूछताछ की. इस दौरान मुख्य अभियंता को स्थानीय एडीएमइ नमन कुमार व वरीय अनुभाग अभियंता आरके उरांव ने कई जरूरी जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने इंसेटीव यार्ड, रेलवे क्रेन, दुर्घटना राहत ट्रेन, रनिंग रूम का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के डिपो इंचार्ज से आवश्यक पूछताछ करते हुए उसमें सुधार लाने पर जोर दिया. मौके पर मुख्य अभियंता को स्थानीय रेल अधिकारियों ने डिपो में कार्य क्षमता को देखते हुए कई आवश्यक सुझाव दिये. दो घंटा से अधिक समय तक चले निरीक्षण में मुख्य अभियंता ने बरवाडीह रेलवे डिपो के सभी विभागों के कार्यो से संतुष्ट दिखे. मौके पर मुख्य अभियंता के अलावा आरडी मौर्या , केएन सिंह यादव, नमन कुमार, आरके उरांव, सभी विभाग के कनीय अभियंता, डिपो इंचार्ज, इसीआरकेयू के एसएस यादव, एके पंाडेय समेत कई रेल कर्मचारी उपस्थित थे. २
ओके- मुख्य अभियंता ने किया बरवाडीह रेलवे डिपो का निरीक्षण
बरवाडीह. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य अभियंता ने रेल अधिकारियों के साथ बरवाडीह रेलवे डिपो के कई विभागों का निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता आरके चंद्रा ने सर्वप्रथम बरवाडीह रेलवे डिपो आरओ एच शेड में हो रहे कार्यो की बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्य करने वाले रेल कर्मचाारियों से पूछताछ की. इस दौरान […]
