सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गयी विदाई

4 बीएआर 3 पी सेवानिवृत्त प्रधान सहायक का स्वागत करते सीओ राकेश सहाय व बीडीओ संजय कुमार व अन्य. बरवाडीह. प्रखंड के विकास व कौशल भवन में समारोह आयोजित कर अंचल के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक व सहायक को विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की. समारोह में सर्वप्रथम सेवानिवृत्त […]

4 बीएआर 3 पी सेवानिवृत्त प्रधान सहायक का स्वागत करते सीओ राकेश सहाय व बीडीओ संजय कुमार व अन्य. बरवाडीह. प्रखंड के विकास व कौशल भवन में समारोह आयोजित कर अंचल के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक व सहायक को विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की. समारोह में सर्वप्रथम सेवानिवृत्त प्रधान सहायक अवध किशोर सिंह व सहायक बोनोफास बारा को सीओ राकेश सहाय, बीडीओ संजय कुमार व उपस्थित अन्य लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर सीओ राकेश सहाय ने कहा की अपने अल्प कार्यकाल में प्रधान सहायक के सहयोग व तालमेल से काम करना का अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ. उन्होंने उनकी लंबी उम्र व मंगल कामना की शुभकामनाएं दी. वहीं बीडीओ श्री कुमार ने भी दोनो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुशल व्यवहार व आपसी सहयोग से काम करने की क्षमता की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी. सीआइ राजकुमार ने प्रधान सहायक व सहायक के अब तक के कार्यो की प्रशंसा की. मौके पर सेवानिवृत्त प्रधान सहायक अवध किशोर सिंह व बोनोफास बारा ने भी अंचल व प्रख्ंाड के सभी कर्मियों को काम के दौरान आपसी सहयोग व तालमेल के लिए आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम के अंत में सीओ राकेश कुमार ने दोनों कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अंचल परिवार की ओर से दोनों कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जेएसएस अजय पांडेय, प्रधान सहायक विधकर प्रजापति, विजय कुमार समेत अंचल व प्रख्ंाड के सभी कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >