अध्यक्ष पद पर तीन और वार्ड पार्षद पद पर 21 प्रत्याशियाें ने किया नामांकन

नगर पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर अंतिम चरण में है.

वरीय संवाददाता, लातेहार

नगर पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर अंतिम चरण में है. बुधवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि है. मंगलवार को अध्यक्ष पद पर तीन एवं विभिन्न वार्ड से वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष राजद समर्थित मिलयानी कुजूर ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. वहीं सूर्यदेव भगत एवं बैजंती देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इसके पूर्व जुलूस की शक्ल में मेन रोड होते हुए निर्वाची कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किया. इस दौरान मिलयानी कुजूर के समर्थक नारा लगा रहे थे. वहीं वार्ड संख्या 1 से नसरूदीन मियां, माला देवी व अहमद अंसारी, वार्ड संख्या 2 से अर्पणा सिंह, वार्ड संख्या 3 से अनिता देवी व वर्षा कुमारी, वार्ड संख्या 4 से सद्दाम हुसैन व अंकित यादव, वार्ड संख्या 5 से सब्बू प्रवीण, वार्ड संख्या 6 से सुनीता देवी, वार्ड संख्या 7 से मनोज कुमार दास व भुनेश्वर राम, वार्ड संख्या 10 से धीरज कुमार पासवान, वार्ड संख्या 12 से मुस्तरी बीबी, मो रिजवान व शंकर राम, वार्ड संख्या 13 से मनीता देवी, अमन तिग्गा व प्रतिमा खलखो एवं वार्ड संख्या 14 से तर्सीला कुजूर व वार्ड संख्या 15 से सुनीता गुप्ता ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. चुनाव को लेकर सभी निर्वाची कार्यालय के आस पास पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >