कानून जागरूकता अभियान आज से

बच्चों को दहेज प्रथा, बाल श्रम, पोकसो एक्ट व शिक्षा का अधिकार कानून के संबंध में दी जायेगी जानकारीलातेहार प्रखंड के उच्च विद्यालयों में 22 दिसंबर तक चलेगा अभियानप्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर लातेहार प्रखंड के उच्च विद्यालयों में कानून जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि […]

बच्चों को दहेज प्रथा, बाल श्रम, पोकसो एक्ट व शिक्षा का अधिकार कानून के संबंध में दी जायेगी जानकारीलातेहार प्रखंड के उच्च विद्यालयों में 22 दिसंबर तक चलेगा अभियानप्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर लातेहार प्रखंड के उच्च विद्यालयों में कानून जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि उच्च विद्यालयों में बच्चों को दहेज प्रथा, बाल श्रम, पोकसो एक्ट व शिक्षा का अधिकार कानून के संबंध में जानकारी दी जायेगी. तीन दिसंबर से यह अभियान प्रारंभ होगा. जो 22 दिसंबर तक चलेगा. तीन दिसंबर को बालिका उच्च विद्यालय व बालक उच्च विद्यालय लातेहार, पांच दिसंबर को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आठ दिसंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोचरा, 10 दिसंबर को उमवि पांडेयपूरा, 12 दिसंबर को डीएवी व गांधी इंटर कॉलेज, 15 दिसंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरुप, 16 दिसंबर को केंद्रीय विद्यालय, 18 दिसंबर को आदिवासी उच्च विद्यालय लूटी, 19 दिसंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपूरा, 20 दिसंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावागढ़ व 22 दिसंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय जालिम में अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >