15 दिन में मजदूरों का यूआइडी व खाता फ्रिज करें: बीडीओ

तीन ऑपरेटर को तीन-तीन पंचायत का जिम्मा बारियातू (लातेहार). बीडीओ आफताब आलम ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. मनरेगा मजदूरों के बकाया राशि का भुगतान ससमय नहीं होने पर खेद जताया. प्रखंड कर्मियों से स्पष्ट कहा कि मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया में कोताही न बरतें. सभी रोजगार व अतिरिक्त […]

तीन ऑपरेटर को तीन-तीन पंचायत का जिम्मा बारियातू (लातेहार). बीडीओ आफताब आलम ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. मनरेगा मजदूरों के बकाया राशि का भुगतान ससमय नहीं होने पर खेद जताया. प्रखंड कर्मियों से स्पष्ट कहा कि मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया में कोताही न बरतें. सभी रोजगार व अतिरिक्त रोजगार सेवकों को 15 दिन के भीतर मनरेगा मजदूरों का यूआइडी, इआइडी एवं खाता फ्रीज करने का आदेश दिया. इस कार्य के लिए तीन कंप्यूटर ऑपरेटर लगाने की बात कही. सुनील कुमार को साल्वे, फुलसू व टोटी, मुकेश कुमार को बारियातू, अमरवाडीह व गोनिया व कुंदन कुमार को बालूभांग, शिबला व डाढ़ा पंचायत के मजदूरों का खाता इंट्री करने का आदेश दिया गया है. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में बन रहे सभी पंचायत भवन का अभिलेख विशेष प्रमंडल से वापस लाकर संबंधित पंचायत सचिव को दे दिया गया है. अब इसका पूरा काम पंचायत से ही होगा. तीन माह के भीतर सभी पंचायत सचिवालय भवन पूर्ण कर लिये जायेंगे. बैठक में पंचायत सेवक नंद किशोर सिंह व रोजगार सेवक शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित नहीं थे. बीडीओ ने उक्त लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है. इनके अलावे बैठक में सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, अतिरिक्त रोजगार सेवक के अलावे प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >