यात्री किराया कम कराने की मांग

बरवाडीह. भाकपा माले के जिला सचिव बिरजू राम ने डीजल के मूल्य में कमी होने पर भी यात्री किराया कम नहीं करने पर रोष प्रकट किया है. जिला प्रशासन से यात्री किराया कम कराने की मांग की है. श्री राम ने एक बयान जारी कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम […]

बरवाडीह. भाकपा माले के जिला सचिव बिरजू राम ने डीजल के मूल्य में कमी होने पर भी यात्री किराया कम नहीं करने पर रोष प्रकट किया है. जिला प्रशासन से यात्री किराया कम कराने की मांग की है. श्री राम ने एक बयान जारी कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से भारत में भी डीजल व पेट्रोल के मूल्य में लगातार कमी हो रही है. इसके बाद भी वाहन मालिकों द्वारा यात्री किराये में कमी नहीं की जा रही है. जबकि इससे पूर्व तेल के दाम में थोड़ी वृद्धि होने पर भी किराया बढ़ा दिया जाता था. उन्होंने कहा है कि यात्री किराया कम नहीं होने पर भाकपा माले जिला व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >