बरवाडीह. हर वर्ष तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नि:शक्तता दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर प्रखंड के सामुदायिक भवन परिसर में नि:शक्त सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के माध्यम से नि:शक्तों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा.उपेक्षित हैं नि:शक्त : प्रखंड के नि:शक्त पूर्ण रूपेण उपेक्षित हैं. नि:शक्तों को स्वामी विवेकानंद स्वावलंबन योजना के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय से पेंशन देने का प्रावधान है. लेकिन तीन वर्ष से अधिक समय से इस योजना के लिए किसी नि:शक्त का चयन नहीं किया गया है. पूर्व में 200 से अधिक नि:शक्तों का चयन किया गया था. उन्हें भी नियमित रूप से पेंशन नहीं मिल रहा है. संबंधित विभाग द्वारा नि:शक्तों के बीच ट्राइसाइकिल व कृत्रिम उपकरण का वितरण किया जाता था, लेकिन तीन वर्षों से किसी भी नि:शक्त को यह नहीं मिला है.
अंतरराष्ट्रीय नि:शक्तता दिवस आज, कार्यक्रम होगा
बरवाडीह. हर वर्ष तीन दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय नि:शक्तता दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर प्रखंड के सामुदायिक भवन परिसर में नि:शक्त सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के माध्यम से नि:शक्तों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा.उपेक्षित हैं नि:शक्त : प्रखंड के नि:शक्त पूर्ण रूपेण उपेक्षित हैं. नि:शक्तों को […]
