स्मृति की सभा स्थगित, आज आयेंगे मनोज तिवारी

बरवाडीह. भाजपा की स्टार प्रचारक सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का मंगलवार का कार्यक्रम एकाएक स्थगित कर दिया गया. वह हाइस्कूल के मैदान में मनिका विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करनेवाली थीं. कार्यक्रम स्थल के पास हेलीपैड का निर्माण भी कर लिया गया था. कार्यक्रम […]

बरवाडीह. भाजपा की स्टार प्रचारक सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का मंगलवार का कार्यक्रम एकाएक स्थगित कर दिया गया. वह हाइस्कूल के मैदान में मनिका विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करनेवाली थीं. कार्यक्रम स्थल के पास हेलीपैड का निर्माण भी कर लिया गया था. कार्यक्रम स्थगित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में निराशा छा गयी. बुधवार को अभिनेता सह सांसद मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आयेंगे. वह दोपहर 12 बजे हाइस्कूल के मैदान में हरिकृष्ण सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ भाजपा के कई नेता भी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >