महुआडांड़. थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में टायर लदा वाहन अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में गिर गयी. जिसमें सवार दो युवक मुंडिया और अजय पांडू गंभीर रूप से घायल हो गए. उक्त वाहन तेलंगाना से बालूमाथ की ओर जा रहा था. सुबह करीब 11 बजे चंपा घाटी के खतरनाक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गार्डवाल से टकराकर अनियंत्रित हो गया. चालक गुगल मैप के सहारे तेलंगाना से बालूमाथ आ रहा था. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया. दोनो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि चंपा घाटी की सड़क काफी संकरी और खतरनाक है, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. घटना की सूचना पूलिस को दे दी गई है.
टायर लदा वाहन खाई में गिरा, दो घायल
टायर लदा वाहन खाई में गिरा, दो घायल
