21 नवंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा बनी प्रतिनिधि, चंदवावरिष्ठ भाजपा नेता सह झारखंड प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्थिर सरकार के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट दें. विकास के लिए मजबूत इरादे वाली सरकार जरूरी है. श्री रावत सोमवार को स्थानीय देवी मंडप मोहल्ले में महिलाओं की बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने आधी आबादी के विकास पर चर्चा की. एकजुटता का आहवान किया. इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाठक, जिला महामंत्री देव मोहन सिंह, निर्मल शर्मा, अजय चौधरी, मुरली प्रसाद, शिव केश्वर यादव ने श्री रावत का स्वागत किया. महिला नेत्री कुंती देवी ने मोदी सरकार के पांच माह के कार्यकाल की सराहना की. राज्य में स्थिर व बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए भाजपा का साथ देने की अपील की. जिला महामंत्री ने एकजूट हो चुनाव की तैयारी में लगने की बात कही. भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष कल्याणी देवी ने महिलाओं से राज्य के विकास के लिए कमल फूल पर बटन दबाने की बात कही. श्री रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को चंदवा आ रहे हैं. स्थानीय देवी मंडप के समीप मैदान में कार्यक्रम की तैयारी जारी है. मौके पर अरविंद कुमार उर्फ पप्पू, मनिता देवी, नीलम देवी, निर्मल कुमार शर्मा, गौरव दुबे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
स्थिर सरकार के लिए भाजपा प्रत्याशी को जितायें : त्रिवेंद्र
21 नवंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा बनी प्रतिनिधि, चंदवावरिष्ठ भाजपा नेता सह झारखंड प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्थिर सरकार के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट दें. विकास के लिए मजबूत इरादे वाली सरकार जरूरी है. श्री रावत सोमवार को स्थानीय देवी मंडप मोहल्ले में महिलाओं की बैठक […]
