16 लेट-12 संबोधित करते एसडीएमलातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि वोट देना न सिर्फ संवैधानिक अधिकार वरन हमारा नैतिक कर्तव्य भी है. वह शहर के बाजकुम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित बाल संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सच्चा नागरिक बनने की बुनियाद स्कूली जीवन में ही पड़ती है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अभिभावकों को आगामी 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी लारेंस बा व विद्यालय के प्राचार्य बीके मंडल आदि उपस्थित थे. एसडीएम श्री अग्रहरि ने भी छात्रों से अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की अपील की. बाल संसद में लोस अध्यक्ष के रूप में सौम्या सिन्हा, प्रधानमंत्री के रूप में पवन सिंह एवं विपक्ष के नेता के रूप में चंदन कुमार ने जीवंत भूमिका निभायी. मौके पर विद्यालय के एके मंडल, पवन कुमार उपाध्याय, आरके राणा, सीएस पटेल, साबिर खान, सीमा जायसवाल व बीके सिंह आदि उपस्थित थे.कई विद्यालयों में हुआ आयोजन : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को बाल संसद का आयोजन हुआ. डीएवी, करकट मवि, बाजार स्कूल, चंदनडीह स्कूल आदि में बाल संसद का आयोजन किया गया.
वोट देना नैतिक कर्तव्य : डीसी
16 लेट-12 संबोधित करते एसडीएमलातेहार. उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि वोट देना न सिर्फ संवैधानिक अधिकार वरन हमारा नैतिक कर्तव्य भी है. वह शहर के बाजकुम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित बाल संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सच्चा नागरिक बनने की बुनियाद स्कूली जीवन में ही पड़ती है. […]
