लातेहार. स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजन कार्यालय द्वारा जिला खेल स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. कैंप का विधिवत शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और भर्ती कैंप के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों से स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने की अपील की. श्री कुमार ने कहा कि जिला नियोजनालय युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए सदैव तत्पर है. इस भर्ती कैंप में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 14 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 38 अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. मौके पर कार्यालय के सुभाष कुमार, प्रवीण तिर्की, लक्ष्मी कांत तिवारी, धीरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे. चाय दुकान के गुमटी में लगी आग बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय के मुरपा मोड़ स्थित बीजू चाय दुकान के गुमटी में शुक्रवार को अचानक आग लग गयी. जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार दुकान संचालक दुकान बंद कर घर चला गया था. अचानक गुमटी से धुआं उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी. इसके बाद दुकानदार ने ताला खोल कर देखा तो गुमटी के अंदर चूल्हे पर दूध उबल रहा है. वहीं, आग की लपट से काउंटर भी जलने लगा. किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. जिससे बड़ी घटना टल गयी.
भर्ती कैंप में 14 अभ्यर्थियों का चयन, 38 अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट
भर्ती कैंप में 14 अभ्यर्थियों का चयन, 38 अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट
