बंद का रहा मिलाजुला असर नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें

एनएच 75 जाम करने का प्रयास कर रहे बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों को हिरासत में लिया गया लातेहार : बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वावधान में 29 जनवरी को आहूत भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर देखा गया. बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने जिला मुख्यालय बंद कराने का प्रयास किया लेकिन […]

एनएच 75 जाम करने का प्रयास कर रहे बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों को हिरासत में लिया गया

लातेहार : बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वावधान में 29 जनवरी को आहूत भारत बंद का जिले में मिलाजुला असर देखा गया. बुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने जिला मुख्यालय बंद कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे विफल कर दिया. मोर्चा के सदस्य अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एनएच 75 पर सड़क जाम करने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस वहां से मोर्चा के 17 सदस्यों को हिरासत में ले कर सदर थाना ले गयी. बाद में उन्हें निजी मुचलकों पर छोड़ा गया.
बंद के दौरान जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों में बाजार खुले थे. रांची-मेदिनीनगर एनएच 75 पर वाहनों का परिचालन अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा, हालांकि भारी वाहनों का परिचालन अपेक्षाकृत कम रहा. बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो, इसको लेकर अंचलाधिकारी हरिश कुमार व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस शहर में गश्त करती रही. जिले के मनिका, गारू व बरवाडीह में भी बंद का आंशिक असर देखा गया. सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने एहतियात के तौर पर गश्त लगाये.
बस स्टैंड पर खड़ी रहीं बसें: महुआडांड़. प्रखंड में भारत बंद का असर मिलाजुला रहा. रांची-गुमला जाने वाली यात्री बस महुआडांड़ बस स्टैंड में खड़ी रही. हालांकि मेदिनीनगर-गारू मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों का परिचालन सामान्य रहा, जबकि अपराह्न के बाद रांची जाने वाली कुछ एक बसों का परिचालन हुआ. शहर की कुछ दुकानें बंद थीं, तो कुछ खुली थी. हालांकि भारत बंद की खबर ने गांव-देहात से आने वाले ग्रामीणों को प्रभावित किया. प्रखंड मुख्यालय के बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखायी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >