रुपये की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में रुपये की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पोचरा ग्राम निवासी हरेंद्र बैठा तथा […]

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में रुपये की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई. इस घटना में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पोचरा ग्राम निवासी हरेंद्र बैठा तथा सोनू कुमार ने अलग अलग आवेदन दिया है.

हरेंद्र बैठा ने कहा है कि सोनू कुमार ने उनकी पत्नी सरोज देवी का हाथ पकड़ लिया था. इधर, सोनू कुमार ने आवेदन में कहा है कि उसके पिताजी हरेंद्र बैठा के घर में बैठे थे. जब मां मेरे पिताजी को बुलाने हरेंद्र बैठा के घर गयी तो सरोज देवी व हरेंद्र बैठा ने पैसा की लेनदेन को लेकर उनके साथ मारपीट करने लगे. श्री गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >