चहारदीवारी में गेट छोड़ने का दिया आश्वासन

चंदवा : टोरी रेलवे स्टेशन परिसर के पश्चिमी छोर पर रेलवे द्वारा बनायी जा रही चहारदीवारी में डीआरएम अनिल मिश्रा की ओर से गेट छोड़ने संबंधी आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी है. विरोध कर रहे अलौदिया गांव के लोगों का कहना था कि चहारदीवारी निर्माण से स्थानीय लोग बुरी तरह से प्रभावित हो […]

चंदवा : टोरी रेलवे स्टेशन परिसर के पश्चिमी छोर पर रेलवे द्वारा बनायी जा रही चहारदीवारी में डीआरएम अनिल मिश्रा की ओर से गेट छोड़ने संबंधी आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी है. विरोध कर रहे अलौदिया गांव के लोगों का कहना था कि चहारदीवारी निर्माण से स्थानीय लोग बुरी तरह से प्रभावित हो जायेंगे. कई प्रकार की दुकानदारी भी बंद हो जायेगी.

कई लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति हो जायेगी. इसके बाद ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल मंगलवार को डीआरएम से मिलने धनबाद पहुंचा. गुरुवार की शाम डीआरएम अनिल मिश्रा से मिलकर रेलवे स्टेशन की पश्चिमी दिशा में हो रहे बाउंड्री निर्माण में जगह-जगह रास्ता देने का अनुरोध किया.

डीआरएम ने कहा कि किसी भी कीमत पर स्थानीय लोगों के साथ गलत नहीं होगा. जल्द ही वे टोरी रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे. उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि चहारदीवारी निर्माण में जगह-जगह रास्ता दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >