अनियंत्रित यात्री बस पलटी आधा दर्जन से अधिक घायल

कंडक्टर का हाथ टूटा, युवती समेत एक महिला रिम्स रेफर जाम में फंसने के बाद चालक तेज गति से चला रहा था बस चोरझरिया घाटी में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी बस बालूमाथ : एनएच 99 स्थित बालूमाथ थाना अंतर्गत चोरझरिया घाटी के समीप सोमवार को मेदिनीनगर से हजारीबाग जा रही दीप ज्योति (जेएच12ए-1251) […]

कंडक्टर का हाथ टूटा, युवती समेत एक महिला रिम्स रेफर

जाम में फंसने के बाद चालक तेज गति से चला रहा था बस
चोरझरिया घाटी में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी बस
बालूमाथ : एनएच 99 स्थित बालूमाथ थाना अंतर्गत चोरझरिया घाटी के समीप सोमवार को मेदिनीनगर से हजारीबाग जा रही दीप ज्योति (जेएच12ए-1251) नामक यात्री बस तेज गति के साथ अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार कंडक्टर विद्या सिंह (सिमरिया), सुनीता देवी (सासग,चंदवा), शिवनाथ नायक (सासंग, चंदवा), उर्मिला देवी (पथरा, मेदिनीनगर), विष्णु साव (नगड़ा,बालूमाथ), सोनी देवी (तीसरी,धनबाद), करीना कुमारी (बालूमाथ), सुधा देवी (डालटेनगंज) समेत अन्य लोग घायल हो गये.
घटना की सूचना के बाद बालूमाथ पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया. चिकित्सक डॉ अशोक ओड़िया व डॉ सुरेश राम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.बेहतर इलाज के लिए करीना कुमारी व सोनी देवी को रिम्स रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, चोरझरिया घाटी के समीप एक ट्रक खराब हो गया था. इसके कारण यहां जाम की स्थिति बनी थी. कई वाहन फंसे थे. उक्त बस भी इसी जाम में फंसी थी. करीब डेढ़ घंटा जाम में फंसने के बाद जैसे ही जाम खुला बस चालक बड़ी तेजी से वाहन चलाने लगा. एक वाहन के ओवर टेक का प्रयास करने के क्रम में अचानक सामने से एक हाइवा वाहन आ गया. चालक के नियंत्रण से बस हट गयी. सड़क किनारे असंतुलित होकर तेज गति से बस पलट गयी. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >