लोहरदगा: श्मशान घाट में दफन था नवजात का शव, जानवरों ने खींचकर निकाला बाहर; पुलिस ने खोदकर निकाला

लोहरदगा जिले के कुड़ू में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. हेंजला कालीपुर श्मशान घाट में जमीन के नीचे दफनाया गया एक नवजात शिशु का शव पुलिस ने बरामद किया है. मामले की जांच जारी है.

कुड़ू से अमित राज की रिपोर्ट

कुड़ू: कालीपुर के श्मशान घाट से नवजात का शव बरामद, दंडाधिकारी की मौजुदगी में निकाला शव फोटो (7) शव निकालते पुलिस व मौके पर पहुंचे दंडाधिकारी वीडियो भी हैं कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट कुड़ू लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला कालीपुर श्मशान घाट से जमीन के नीचे दफन एक नवजात शिशू का शव पुलिस ने बरामद किया है. दंडाधिकारी की मौजुदगी में क्रब खोद कर शव निकाला गया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि थाना प्रभारी अजीत कुमार को सूचना मिली कि हेंजला कालीपुर श्मशान घाट में एक नवजात शिशु का शव दफनाया गया है व जानवरों के द्धारा शव को नुकसान पहुंचाया गया है इससे शव का आधा हिस्सा जमीन के बाहर निकला हुआ है.

थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दिया. एसडीओ के निर्देश पर कब्र खोदने व शव निकालने के लिए दंडाधिकारी के रूप में कुड़ू अंचल के सीआई सोहन सिंह मुंडा को प्रतिनियुक्त किया गया. कुड़ू थाना के सअनि सुकू सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दंडाधिकारी की मौजुदगी में कब्र खोदा गया इसके बाद एक नवजात शिशु का शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

बरामद नवजात के शव के संबंध बताया गया कि अवैध संबंध के बाद कुवांरी मां बनने के बाद अपनी पाप को छिपाने के उद्देश्य से नवजात को दफना दिया होगा या फिर मां के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई होगी व पहचान छिपाने के उद्देश्य से नवजात को थैले में डालकर दफना दिया गया होगा. पुलिस की जांच में मामले का खुलासा होगा. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >