झुमरीतिलैया: सफर के दौरान प्लेटफार्म से टकराया पैर, युवक घायल

पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक युवक का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया. घायल को कोडरमा आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

झुमरीतिलैया: गाड़ी संख्या 12875 अप पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर के दौरान एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान बिहार के रोहतास जिला निवासी 25 वर्षीय लालू कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह जनरल कोच के दरवाजे के पास बैठा था. परसाबाद स्टेशन के समीप उसका पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलने पर मिशन सेवा के तहत कोडरमा आरपीएफ सक्रिय हुई. ट्रेन के कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर आरक्षी धनशेखर कुमार एवं प्रधान आरक्षी विमल कुमार गुप्ता ने घायल यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी.

स्टेशन मास्टर, रेलवे अस्पताल और 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सदर अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गयी. बाद में घायल के पिता वीरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को रेफर कर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >