बाइक चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने कर दी पिटाई

झुमरीतिलैया में स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को रंगे हाथों दबोच लिया और उसके बाद उसकी पिटाई कर दी. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.

कोडरमा (झुमरीतिलैया): बुधवार यानी 22 जुलाई की सुबह शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप एक युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. दरअसल, युवक बाइक चोरी का प्रयास कर रहा था जिसपर लोगों की अचानक नजर पड़ी, फिर क्या थी... लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. और उसकी धुनाई शुरू कर दी.

स्थानीय लोगों ने की युवक की पिटाई

पूछताछ के क्रम युवक ने अपना नाम सलाउद्दीन आलम, पिता- खलील मियां बताया. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक बाइक चोरी का प्रयास कर रहा था लेकिन इसी बीच लोगों ने उसे देख लिया और उसे दबोच लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी.

मामले में युवक के पूछताछ कर रही पुलिस

इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसी बाइक चोर गिरोह से जुड़ा हुआ तो नहीं है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >