चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में गिरा युवक, घायल

घायल को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया़

झुमरीतिलैया. मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर ट्रेन से उतरने के क्रम में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया़ घायल की पहचान 21 वर्षीय अंकित कुमार (पिता सुरेंद्र चंद्रवंशी, निवासी इदला थाना कटकमसांडी, हजारीबाग) के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से गुजर रही गाड़ी नंबर 03369 से उतरने के क्रम में युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया़ एक यात्री ने आरपीएफ कोडरमा को घटना की जानकारी दी. सूचना पर सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी मनोज कुमार सिंह, शशि कुमार प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचे़ इसके बाद घायल को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया़ साथ ही परिजनों को सूचित किया गया़ सूचना पर परिजन पहुंचे. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे अपने साथ हजारीबाग ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >