फर्जीवाड़ा कर राजस्थान में बेची जमीन, महिला गिरफ्तार

राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाना की पुलिस तिलैया पहुंची़

तहकीकात: राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाना की पुलिस तिलैया पहुंची़ 24कोडपी53 राजस्थान पुलिस के द्वारा पकड़ी गई महिला़ झुमरीतिलैया. फर्जीवाड़ा कर राजस्थान में करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस ने तिलैया से एक महिला को गिरफ्तार किया है़ आरोपी महिला की पहचान संगीता देवी पति महावीर राजगढ़िया निवासी अड्डी बंगला के रूप में हुई है़ जानकारी के अनुसार, राजस्थान के चुरू जिले के राजगढ़ थाना की पुलिस शुक्रवार को तिलैया पहुंची़ यहां पहले अड्डी बांग्ला निवासी संगीता देवी को हिरासत में लिया गया़ संगीता देवी पर राजस्थान में करोड़ों की जमीन अवैध रूप से बेचने का आरोप है़ राजगढ़ थाना के एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संगीता देवी ने खुद को कभी अग्रवाल परिवार की बहू, तो कभी गोयनका परिवार की विधवा बहू बताकर यह धोखाधड़ी की़ इस मामले में राजगढ़ के वार्ड पार्षद महेंद्र जनोंदिया को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है़ यह मामला वर्ष 2022 में सामने आया था, जब राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजेश कुमार नामक व्यक्ति ने जमीन फर्जीवाड़ा की शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो कई गिरफ्तारी हुई़ पुलिस के अनुसार राजस्थान में गोयनका परिवार की जमीन फर्जीवाड़ा कर बेचने के लिए महेंद्र जनोंदिया व मनोज कुमार नामक व्यक्ति ने इस परिवार की बहू संगीता देवी पति महावीर की खोज शुरू की़ तिलैया की संगीता देवी से मनोज की भेंट सालासार में हुई़ यहीं से डील कर फर्जी वंशावली बना जमीन बेच दी गयी, जबकि बाद में इसका खुलासा हुआ़ जांच में यह बात भी सामने आयी कि इसी संगीता देवी ने अग्रवाल परिवार की बहू बनकर भी इसी तरह जमीन बेची है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >