जयनगर: प्रखंड अंतर्गत परसाबाद राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में एसआइआर शुद्धिकरण एवं नये मतदाता नामांकन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीएलओ शिवशंकर यादव ने लोगों को एसआइआर से संबंधित जानकारी दी.
इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज गलतियों का सुधार किया गया तथा नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरवाया गया. मौके पर मतदाता हरि कृष्णा लोहानी, बसंत गुप्ता, सुबोध भदानी, आशीष राम, प्रतीक लोहानी, विजय भदानी, भाजपा परसाबाद मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, विवेक गुप्ता आदि मौजूद थे.
