18कोडपी8मौके पर उपस्थित लोग. प्रतिनिधि जयनगर. पिपराडीह स्टेशन से केटीपीएस तक ट्रेन ले जाने को लेकर हुई सुगबुगाहट के बाद ग्रामीणों ने इस कार्य के विरोध को लेकर हरली मैदान पुरानीटांड में बैठक की. अध्यक्षता स्थानीय मुखिया बीरेंद्र यादव व संचालन पंकज यादव ने की. बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि यदि गांव के बीचो बीच रेल लाइन बिछायी गयी, तो लोगों का एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क टूट जायेगा, बगल के गांव में जाने के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा. प्रबंधन ने यदि बीचों बीच रेल पटरी बिछाने का प्रयास किया तो ग्रामीण इसका पुरजोर विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर इधर से रेल लाइन नहीं ले जाने देंगे. अगर प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगे नहीं मानी, तो डीवीसी के सभी कार्यों को ठप करा दिया जायेगा. यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 23 फरवरी को इसी स्थान पर होगी. ग्रामीणों ने कहा कि डीवीसी ने पूर्व में वार्ता के दौरान स्वीकार किया था कि पिपराडीह स्टेशन भाया केटीपीएस के लिए नई रेललाइन ले जाना रद्द कर दिया गया है, यदि पुन: कोई ऐसा प्रयास हुआ तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन सड़क जाम करेंगे. मौके पर युवा नेता उमेश यादव, अरूण कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र मोदी, बैजू यादव, कृष्णा यादव, राजेंद्र यादव, पिंटू यादव, मो आलम, अनिल यादव, सरोज यादव, बिटू कुमार, मो़ शहबाज, मो़ खलील, टिंकू कुमार, इंद्रदेव मोदी, बलराम कुमार, मनोज यादव, विक्रम कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
