कोडरमा में जल्द चलेगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक

चंदवारा. प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई़ संचालन खुर्शीद आलम ने किया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा में कांग्रेस का संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है. कोडरमा में बहुत जल्द पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. जिला उपाध्यक्ष अज्जू सिंह ने बूथ स्तर के साथियों को विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अनियमितताओं की पहचान से संबंधित जानकारी दी. बैठक में धीरज कुमार, पप्पू दास, संतोष कुशवाहा, उमाशंकर रविदास, प्रमोद सोनी, शंकर चौधरी, तुलसी रविदास, अर्जुन साहू, भवानी रजक, गुड्डू सोनी, सद्दाम अंसारी, प्रमोद कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >