कोडरमा बाजार. विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता जिला कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा गांव-गांव तक संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गयी. प्रांत विशेष प्रमुख अरविंद सिंह व प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने संगठन की नीतियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी. संचालन जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह ने किया. मौके पर विभाग मंत्री सह जिला पालक अनूप यादव, जिला धर्म प्रचार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा, जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, मनोज राणा, लाल बहादुर चौधरी, कृष्णा राणा आदि मौजूद थे.
विहिप की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक
