विद्या भारती संस्कारपूर्ण शिक्षा देने के प्रति कृतसंकल्प: ब्रजेश

सरस्वती विद्या मंदिर में शिव तारा प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष रामरतन महर्षि के अध्यक्षता में हुई.

झुमरीतिलैया. ब्लॉक रोड स्थित शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में शिव तारा प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष रामरतन महर्षि के अध्यक्षता में हुई. बैठक में हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि विद्या भारती पूरे झारखंड प्रांत में 214 विद्यालय संचालित कर रहा है. 7000 से अधिक आचार्य एवं एक लाख 10 हजार विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार पूर्ण शिक्षा देने का भी कार्य हो रहा है. विज्ञान के साथ अटल तकनीकी लैब के तहत प्रदेश भर के छह विद्यालयों ने इस वर्ष सफलता प्राप्त की है. इसमें हजारीबाग की कुम्हारटोली, धनबाद की बाघमारा और सोनेडीह, संथाल प्रगना में मधुपुर, जमशेदपुर में नवागुड़ी विद्यालय का नाम शामिल है. बैठक के दौरान कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष डॉ नरेश पंडित, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, मयंक कुमार, सचिव लेमांशु कुमार, सहसचिव डॉ अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष कैलाश चौधरी घोषित किये गये. सदस्य के रूप में संजय अग्रवाल, प्रदीप केडिया, अभिषेक कुमार, प्रदीप हिसारिया, शशि यादव, रोमी छाबड़ा, सुषमा सुमन, अभिभावक प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव, सुधा रानी, सीबीएसइ के प्रतिनिधि के रूप में डीएवी स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद मोहन, आचार्य प्रतिनिधि रुबिता उपाध्याय का नाम शामिल है. आभार व्यक्त शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक अजय कुमार पाठक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >