कोडरमा बाजार. जयनगर प्रखंड के किसानों ने गव्य व्यापारियों पर उन्नत नस्ल की जगह देसी नस्ल का गाय देने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने कहा है कि गव्य विकास की ओर से गाय लेने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान की राशि 32,500 रुपये दी जाती है. शेष 50 प्रतिशत की राशि स्वयं लाभुक को देना पड़ता है. विभाग द्वारा चयनित गव्य व्यापारी 14 लीटर दूध देनेवाली जर्सी गाय की जगह 6-7 लीटर दूध देनेवाले देसी नस्ल की गाय दे रहे हैं. किसानों ने कहा है कि गाय व्यापारियों के लाइसेंस के नाम पर किसानों से प्रति गाय 30 हजार की राशि लूटी जा रही है. ज्ञापन में सीता देवी, प्रभु चंद यादव, मीना देवी, शंकर यादव, भरत यादव, आरती देवी, सिकंदर यादव, बसंती देवी, मुंशी दास, डोमन पासवान, लखन यादव आदि के हस्ताक्षर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
