झुमरीतिलैया. आस्था और श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के साथ ही इतवारी छठ संपन्न हो गया. शहर के मुख्य तालाबों के किनारे भारी संख्या में व्रति महिलाओं ने अपने परिवार के साथ सूर्यदेव को अर्घ दिये. शाम होते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में छठ के गीत गाते हुए पूजा की तैयारी में जुटी रहीं. सूर्यास्त के समय माहौल भक्तिमय था. व्रतियों ने निर्जला उपवास रख अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. शाम के समय घाटों पर दीपों की रोशनी से पूरा वातावरण आलोकित हो उठा. छठव्रति ने साझा की पर्व की महत्ता: छठव्रति आशा वर्णवाल ने बताया कि यह पर्व विशेष रूप से छोटानागपुर में मनाया जाता है, जिसे बड़का पर्व के नाम से जाना जाता है. इस पर्व में ढलते हुए सूरज भगवान की पूजा और अर्ग दिया जाता है. पूर्वज सैंकड़ों वर्षों से पूजा करते आ रहे हैं. 25 वर्षों से उन्हें निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मौके पर रवि मोदी, प्रदीप केडिया, अविनाश सेठ, अरुण मोदी, संजय अग्रवाल, प्रमिला वर्णवाल, रिशु रवि, अंकित मोदी, ऋषि राज, अनीशा मोदी, शम्मा मोदी, रश्मि वर्णवाल, अनीषा, डोलू, अग्रिम, संतोष, रूबी, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
