कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए (इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट) कोडरमा जिला सीनियर क्रिकेट टीम के गठन के लिए खिलाड़ी 26 फरवरी तक मूल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. इच्छुक खिलाड़ी डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, मैट्रिक अंक प्रमाण पत्र और नये रजिस्ट्रेशन करवाने वाले की आधार हिस्ट्री (उपरोक्त सभी का मूल प्रमाण पत्र अति आवश्यक ) केडीसीए के पदाधिकारी सोनू खान (मो. 7717707797) व धर्मेंद्र कौशिक (मो 9525260260) के पास जमा कर दें. उपरोक्त तिथि के बाद जमा किये गये सभी मूल प्रमाण पत्र को जांच के लिए जेएससीए कार्यालय जमशेदपुर में भेजा जायेगा. जेएससीए द्वारा प्रपत्र की जांच में सही पाये जाने वाले खिलाड़ियों को तथा ट्रायल मैच में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को ही जिला टीम में जगह मिल पायेगी. यह जानकारी केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
