कोडरमा बाजार: सवर्ण एकता मंच जिला कोडरमा द्वारा झुमरी तिलैया स्थित विवेक विल्ला में बैठक हुई. अध्यक्षता रामचंद्र सिंह व संचालन बिकेश कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया की श्रावण मास के पावन अवसर सवर्ण एकता मंच के बैनर तले झरना कुंड से चलकर पैदल चल रहे ध्वजाधारी धाम तक कांवड़ पद यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए महाराणा प्रताप चौक के निकट स्वागत किया जाएगा.
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यूजीसी रॉलबैक के खिलाफ सरकार के दोहरे रवैया पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान की केन्द्र सरकार यूजीसी पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. पिछले दिनों हुए राजस्थान में लाठीचार्ज एवं गोली चलाने की घटनाओं पर उच्चस्तरीय जांच की मांग किया और सरकार के मानसिकता और उदासिनता पर सवालिया निशान उठाते हुए गहरा रोष जताया.
सरकार ऐसे में चुप्पी साधे हुए हैं. जिला के सभी सवर्ण वासियों से यह अपील करते हुए कहा है कि आगामी माह में होने वाली बैठक में आप सभी सवर्ण समाज 06 सिंतबर को एकजुटता का परिचय देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे.
मौके पर दीनानाथ पाण्डेय, कामाख्या नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोज सहाय पिंकू भरत लाल पाण्डेय, नीरज कर्ण, संजय सिंह, रामदेव सिंह, राजीव रंजन सिंह, अशोक पांडेय, आत्मानंद पाण्डेय विनय कुमार बेलू, ओमप्रकाश सिंह, आशीष पांडेय, जयनाथ प्रसाद, रितेश माधव, मोहन ओझा, बैधनाथ सिंह, धर्मेंद्र पाण्डेय, विनय शांडिल्य आदि मौजूद थे.
