श्री श्री रामनवमी पूजा समिति शिवनंदन अखाड़ा के अध्यक्ष बने सौरभ गुप्ता

श्री श्री रामनवमी पूजा समिति शिवनंदन अखाड़ा की बैठक शिवाजी रोड रामगढ़ में हुई. बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

रामगढ़. श्री श्री रामनवमी पूजा समिति शिवनंदन अखाड़ा की बैठक शिवाजी रोड रामगढ़ में हुई. बैठक में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. अष्टमी व नौवीं को साउंड सिस्टम के साथ चलंत झांकी निकालने का निर्णय लिया गया. इसके बाद सर्वसम्मति से कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया. इस कमेटी में संरक्षक धर्मेंद्र साव (भोपाली), राजेश ठाकुर, विशाल जायसवाल, अनमोल सिंह, धनंजय कुमार ( पुटुस), रोहित सोनी, शक्ति श्रीवास्तव, राजीव जायसवाल, पीयूष चौधरी को बनाया गया. वहीं कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सचिव अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमन मिश्रा व सदस्य रोहित मंडल, अनुराग मिश्रा, विकास कुमार, राजा गुप्ता, धोनी गुप्ता, रवि मंडल, लाला कुमार, राजेश राजपूत, हेमंत सिंह, विक्रम सिंह, सनी मुंडा, गोलू सिंह, गोलू राजपूत, संजू कुमार, सुमित तुरी, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, कार्तिक सिंह, बबलू कुमार, निशांत कुमार, राजा गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, सुमित सिंह, राज गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद थे. कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि रामनवमी का पर्व सनातनियों के लिये परम विशेष है. इसे ऐतिहासिक बनाने के लिये हर संभव कार्य किया जायेगा. कहा कि समाज के हर तबके से इसमें हर प्रकार से भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >