खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

सैनिक स्कूल तिलैया में 'सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल' का भव्य आगाज, 8 स्कूलों के 300 खिलाड़ी दिखा रहे अपना दम

सैनिक स्कूल तिलैया में शनिवार को सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (ग्रुप-डी) 2026-27 का शुभारंभ हुआ. आठ स्कूलों के लगभग 300 छात्र-छात्राएं सात दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, वाद-विवाद और क्विज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं.

कोडरमा. शनिवार को कोडरमा में सैनिक स्कूल तिलैया ने रक्षा मंत्रालय के सहयोग से सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (ग्रुप-डी) 2026-27 का भव्य शुभारंभ किया. सात दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर. ने किया.

इस दौरान उपप्राचार्य विंग कमांडर संजीव शर्मा तथा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में प्रतिभागी टीमों ने शानदार मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना से खेलने की शपथ ली.

8 प्रमुख विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलों में आजमा रहे भाग्य

प्रतियोगिता में आठ प्रमुख स्कूलों—सैनिक स्कूल गोपालगंज, सैनिक स्कूल नालंदा, सैनिक स्कूल पुरुलिया, गणपत राय सलारिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर, केशव सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर किशनगंज, सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर किशनगंज और मेजबान सैनिक स्कूल तिलैया—के करीब 300 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं.

इस आयोजन में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, वाद-विवाद और क्विज जैसी बहुआयामी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. प्राचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन व उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

पहला दिन रहा रोमांचक, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल में टीमों ने जमाई धाक

प्रतियोगिता के पहले दिन मैदान पर कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. बास्केटबॉल के जूनियर बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल नालंदा ने सैनिक स्कूल तिलैया को हराया, वहीं जूनियर बालक वर्ग में सैनिक स्कूल पुरुलिया ने केशव सरस्वती विद्या मंदिर को मात दी और तिलैया की टीम ने सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर पर बढ़त बनाई.

वॉलीबॉल के जूनियर बालक वर्ग में सैनिक स्कूल गोपालगंज और पुरुलिया की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में बढ़त हासिल की. खेल गतिविधियों के साथ-साथ शाम को वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

बास्केटबॉल और वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सात दिनों तक चलेगी प्रतियोगिता | Prabhat Khabar Network

मौके पर प्राचार्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >