सेक्रेड हार्ट स्कूल में आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, चारों हाउस के विद्यार्थियों ने लिया भाग

झुमरीतिलैया के सेक्रेड हार्ट स्कूल में छात्रों के लिए आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें आकाश हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया।

झुमरीतिलैया: सेक्रेड हार्ट स्कूल में कक्षा चतुर्थ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि, तार्किक सोच एवं डिजिटल जागरूकता का विकास करना था. प्रतियोगिता में चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सीएम स्कूल डोमचांच के प्राचार्य विनोद मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कंप्यूटर के 'एंटर' की को दबाकर किया. रोमांचक मुकाबले के बाद आकाश हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पानी हाउस द्वितीय स्थान पर रहा.

धरती हाउस एवं पवन हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सूचना प्रौद्योगिकी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है तथा ऐसी प्रतियोगिताएं.

विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता का विकास करती हैं. विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को तकनीक के साथ निरंतर सीखते रहने की आदत विकसित करनी चाहिए.

विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक-आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने विजेता एवं प्रतिभागी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

संचालन क्विज मास्टर आशुतोष गौतम ने किया. मौके पर उप-प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर सगुफ्ता परवीन, किशोर कुणाल, राधा सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >